आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित किए जाएंगे बर्तन। सरकार ने मिड डे मील की तर्ज पर शुरू की योजना

सरकार ने मिड डे मील योजना को लेकर एक बड़ी पहल शुरू की है इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बर्तनों का वितरण किया जाएगा। प्राइमरी विद्यालय की तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित किए जाएंगे बर्तन।

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में आंगनवाडी केंद्रों में बर्तनों का वितरण किया गया। भदोही जनपद में नगर पालिका परिषद सभागार में 40 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले बच्चों को गरम भोजन परोसने के लिए बर्तनों का वितरण किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा पिछले साल आंगनबाड़ी केंद्रों में हॉट कुक्ड योजना के तहत गर्म भोजन परोसने के लिए घोषणा की गई थी और इसी को लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों में अब बर्तनों का वितरण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया जा रहा है।

भदोही जनपद के सीडीपीओ शाहिना महमूद व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अतहर अंसारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बर्तनों का वितरण किया।

आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले 03-06 वर्ष तक के बच्चों को गर्म भोजन परोसने के लिए सरकार के द्वारा यह पहल शुरू की गई है।

आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित किए जाएंगे बर्तन।

इस संबंध में सीडीपीओ शाहिना महमूद ने बताया कि इस समय नगर में कुल 62 आंगनबाड़ी केंद्र सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं जिन में से 40 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को गरम भोजन परोसने की लिए बर्तनों की किट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जा रही है।

आंगनवाड़ी को कौन कौन से बर्तन मिलेंगे –

आंगनबाड़ी केंद्रों हेतु वितरित किए जाने वाले बर्तन किट को लेकर सीडीपीओ ने बताया कि बर्तन किट में थाली,कटोरी, गिलास,चम्मच आदि वितरित किए गए।

आंगनवाड़ी केंद्र में कितने बर्तन मिलेंगे –

आंगनवाड़ी केंद्र में बर्तनों की संख्या को लेकर सीडीपीओ ने बताया कि आंगनवाड़ी में जितने बच्चे लिखे होंगे उसके हिसाब से बर्तन वितरित किए जायेंगे

अभी हॉट कुक्ड योजना के तहत बर्तनों के वितरण की शुरुआत उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद से की गई है आगे चलकर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों में बर्तनों का वितरण किया जाएगा।

भविष्य में विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में बर्तनों के वितरण के लिए बजट भी आवंटित किया जाएगा और इसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाकर बर्तनों का वितरण किया जाएगा।

Leave a Comment